स्मार्ट विलेज पहल को मिली गति, 2027 तक कार्यान्वयन का रोडमैप तैयार


हरिद्वार। रुड़की स्थित सीएसआईआर-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान में बाल रक्षा भारत के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-नियोजन कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला में 2027 तक चयनित गांवों में स्मार्ट विलेज पहल के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।
कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जमीनी स्तर पर प्रौद्योगिकी के उपयोग, संसाधन जुटाने और संचालन रणनीतियों पर चर्चा की। निदेशक आर. प्रदीप कुमार रामंचरला ने ग्रामीण विकास में आधुनिक तकनीकों की भूमिका पर जोर दिया, जबकि बाल रक्षा भारत के प्रतिनिधियों ने सामाजिक सहभागिता और सीएसआर आधारित फंडिंग को अहम बताया। चार राज्यों के चयनित गांवों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य, कृषि, जल प्रबंधन व आजीविका पर समाधान तैयार किए गए। कार्यशाला में आगे की कार्ययोजना, बजट और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!