खाली प्लॉट में लगी भीषण आग पर काबू, हादसा टला


पौड़ी। कोटद्वार के तिवारी गली, बीईएल रोड स्थित एक खाली प्लॉट में लगी भीषण आग पर फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची, जहां आग तेजी से रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। मोटर फायर इंजन और होज रील के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि सूखी घास, कूड़ा-कचरा जमा न होने दें और खुले में आग जलाने से बचें। आपात स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!