नन्दानगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

चमोली। थाना नन्दानगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज मामले में बताया गया कि पुराना बाजार स्थित पुल के पास एक व्यक्ति ने नाबालिग को गलत नीयत से छूते हुए जबरन ले जाने का प्रयास किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और आरोपी मनोज कुमार (35) निवासी ग्राम सैती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
