जिलाधिकारी ने कॉलेज लाइब्रेरी को दी नई सौगात


उत्तरकाशीं बुधवार को पीजी कॉलेज परिसर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा अत्याधुनिक आईटी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने लैब का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट सुविधा एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का अवलोकन किया और इसकी उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में प्रतियोगी परीक्षाओं सहित हर क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान अनिवार्य हो गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आईटी लैब का उपयोग शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए करने, नियमित अभ्यास, अनुशासन और समय प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर पुस्तकालय में स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नई पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष पुस्तकें, शोध सामग्री एवं पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में एसडीएम शालिनी नेगी, प्राचार्य पंकज पंत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!