न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार। उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील करते हुए कुर्बान पुत्र जमशेद, निवासी ढंडेरा, नियर जामा मस्जिद, कोतवाली रुड़की, वाद संख्या 47/23 में ढंडेरा कीर्ति नगर, लक्सर रोड रुड़की से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
