सत्यापन अभियान चलाकर काटे 5 लोगों के चालान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सोत बी में बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों, होटल-ढाबों व दुकानों में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों तथा संदिग्धों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 75 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन पाए जाने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 चालान कर 2500 संयोजन शुल्क वसूल किया गया। वहीं 04 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट में चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किए।
