राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार। खेल महाकुम्भ 2025-26 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में माननीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया गया। एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सेन्ट थोमस पब्लिक स्कूल, नवोदय नगर के प्रबंधक तनिष्क एवं प्रधानाचार्य बीता गर्ग उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से आए अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी सबाली गुरूंग सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
