जगदगुरू से मुख्यमंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को अंगवस्त्र भेंटकर महाराजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव, राज्य मंत्री विनय रोहिला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल आदि मौजूद रहे।
