अजय प्रकाश बडोला ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

उत्तरकाशी। इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकान पर वर्षों से लगे धर्मघट में एकत्र धनराशि इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका नौटियाल को देने का निर्णय लिया है। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दे। उन्होंने कहा कि यदि लोग 100 का भी सहयोग करें तो इंद्रमणि नौटियाल की दीपावली से पहले वतन वापसी के प्रयास को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!