chamoli: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बैकुण्ठ धाम की आध्यात्मिक भूमि पर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन कर देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल उत्तराखंड ले.जन. (से.नि.)  गुरमीत सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह श्री बद्रीनाथ धाम में स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंची जहां पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव, मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात राष्ट्रपति श्री बद्रीनाथ मन्दिर पहुंचकर अखण्ड़ ज्योति के दर्शन किये। लगभग 30 मिनट तक भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा अर्चना कर देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना के उपरांत राष्ट्रपति को मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा शाल, प्रसाद एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राष्ट्रपति की ओर से श्री बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों के संबंध में राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री से जानकारी ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!