वनीकरण है धारणीय विकास का आधार : प्रो. बत्रा

 

 ‘जलवायु परिवर्तन आयाम एवं परिणाम’ विषयक जागरूकता रैली आयोजित

 हरिद्वार 26 अप्रैल 2023 -एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज विज्ञान विभाग व आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में जी-20 के सन्दर्भ में विविध जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जलवायु परिवर्तन आयाम एवं परिणाम’ विषयक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय, गोविन्दपुरी डिग्री काॅलेज रोड़ से शहर के मुख्य चन्द्राचार्य चौक, नया हरिद्वार , प्रेम नगर आश्रम तथा गोविन्द घाट राजीव नगर कालोनी होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची।

छात्र-छात्राओं ने गगन भेदी नारों के साथ शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली के माध्यम से जागरूक किया। रैली का शुभारम्भ कालेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ तथा कार्यक्रम संयोजिका डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल उपस्थित रहे।

रैली के समापन अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण एक ऐसी आवश्यकता है जो किसी देश, जाति अथवा धर्म तक सीमित नहीं है तथा इसके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बनायी जानी चाहिए। उन्होंने पेड़ काटने की प्रवृत्ति पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को यथासम्भव वनीकरण करना चाहिए और नये पेड़-पौधों के रोपण से ही धारणीय विकास की अवधारणा को गति मिलेगी।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने पर्यावरण संरक्षण सतत् विकास तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे सार्वभौमिक मुद्दों असहमति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा यह आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर आम राय बनायी जाये।

रैली में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने कहा कि रैली में छात्र-छात्राओं को उत्साह इस बात का स्पष्ट द्योतक है कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत जागरूक है।

कार्यक्रम संयोजिका डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल ने पर्यावरण के मानवीय और अजैविक घटकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानव की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करे। रैली में अर्शिका वर्मा, गौरव बंसल, विशाल बन्सल, अंजली वर्मा, रचना, तृप्ति, खुशबू, विशाल कुमार, नवीशा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सन्तोषी, विजेता, सोनी, मोनिका, भव्या जोशी, सोनाली, वैशाली, वंशिका वर्मा, विपिन पंवार आयुषी त्यागी, महिमा, फिजा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. सुषमा नयाल, डॉ विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, आस्था आनन्द,  रिंकल गोयल,  रिचा मिनोचा, श्रीमती प्रीति आहूजा, कु अनन्या भटनागर, अंकित अग्रवाल, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, विनीत सक्सेना, अन्तिम त्यागी, मधुर, रवि, पूजा शर्मा मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!