आलिम समेत कई लोगों की कांग्रेस में वापसी


विकासनगर। ग्राम पंचायत जीवनगढ़ स्थित सामुदायिक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रेनु फतेह आलिम, फतेह आलिम समेत कई लोगों ने कांग्रेस में वापसी की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने सभी का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के समर्थन में नारे भी लगाए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!