रानीपुर से अमन कुमार पालीवाल और हरिद्वार ग्रामीण से मास्टर सुरेश पाल लड़ेंगे चुनाव
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय एकता दल ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। रविवार को नवोदय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह विरमानी ने रानीपुर से अमन कुमार पालीवाल और हरिद्वार ग्रामीण से मास्टर सुरेश पाल को प्रत्याशी घोषित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान एडवोकेट घनश्याम कपिल, अमन कुमार पालीवाल, आदेश कुमार, महावीर नौटियाल, सुरेश पाल, दीपा रानी, रुचिन कुमार और अलका देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
