संदीप रावत बने भदूरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष

लंबगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर के अध्यक्ष राकेश थलवाल ने संदीप रावत को भदूरा मंडल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, कनिष्ठ प्रमुख बिशन सिंह रांगड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!