द सेपियंस स्कूल ने जीती एथलेटिक मीट की ट्रॉफी
देहरादून/विकासनगर। द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स पछुवादून की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल एथलेटिक मीट 2026 में 21 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वर्ग में द सेपियंस स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी जीती। शिवालिक एकेडमी द्वितीय तथा तीन विद्यालय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में दून ग्लोबल स्कूल प्रथम, बालूनी पब्लिक स्कूल द्वितीय और द इंडियन पब्लिक स्कूल व द सेपियंस स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
