शिक्षण संस्थानों में दिया मतदाता जागरूकता का प्रशिक्षण

टिहरी। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के मद्देनजर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों और महिला मंगल दलों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में 65 लोगों ने प्रतिभाग किया। राजकीय महाविद्यालय पावकीदेवी में निबंध, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं के साथ महिला चौपाल आयोजित की गई। राजकीय इंटर कॉलेज नीर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। महाविद्यालय थत्यूड़ में पोस्टर प्रतियोगिता में 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जीजीआईसी नई टिहरी में मतदान की शपथ दिलाई गई, जबकि महाविद्यालय कमांद में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में संगोष्ठी और जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिला मंगल दलों ने निर्वाचन संबंधी शपथ लेकर मतदान का संदेश दिया। नोडल अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि युवाओं और नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!