पुलिस की अपील: हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें

उत्तरकाशी।     पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिला मुख्यालय पर ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान चलाया। निरीक्षक यातायात सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया। साथ ही निर्धारित मानकों वाला हेलमेट पहनने और उसकी स्ट्रिप को ठोड़ी के नीचे लॉक करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि हेलमेट दुर्घटना में सिर की गंभीर चोटों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!