कैबिनेट मंत्री ने किया कफ्फू चौहान की प्रतिमा का अनावरण 

टिहरी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को नई टिहरी के प्रवेश द्वार डायजर में वीर योद्धा कफ्फू चौहान स्मारक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कफ्फू चौहान की वीरता और शौर्यगाथा उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे वीर सपूतों का जीवन और बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी विरासत को संजोकर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर मंत्री ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के ओखाल में 6.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय पॉलीटेक्निक भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!