डीएम ने सुनीं समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। डीएम ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। दो वर्ष पुराने पशुक्षति मुआवजे के मामले में वन विभाग को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। बीजीआर परिसर में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की उसी दिन मरम्मत कराने तथा कोटद्वार में खोह नदी के समीप पुश्ता निर्माण शुरू कराने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने पूर्व में दर्ज शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित फॉलोअप करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रभावित लोगों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!