श्रीनगर में होटल मैनेजमेंट के छात्रों से मिले पर्यटन उद्यमी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंडी पर्यटन रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (उत्तरा) के 15 सदस्यीय दल ने ‘पहल पौड़ी’ कार्यक्रम के तहत पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र में होटल मैनेजमेंट के छात्रों से संवाद किया। प्रदेशभर से पहुंचे पर्यटन एवं होटल व्यवसायियों ने विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के निदेशक प्रो. राकेश ड्योढ़ी ने की। उत्तरा अध्यक्ष प्रशांत मैठाणी और सचिव देव पोखरियाल सहित अन्य सदस्यों ने अनुभव साझा किए। दल तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान पौड़ी के पर्यटन स्थलों, होम स्टे, होटल, रिजॉर्ट और स्थानीय उत्पादों के विक्रय केंद्रों का भी अवलोकन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!