पत्रकारों ने स्वगणना कर दिया जनजागरूकता का संदेश

टिहरी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टिहरी के पत्रकारों ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत ऑनलाइन स्वगणना कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। पत्रकारों ने सपरिवार पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज किया। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी गई तथा पत्रकारों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनगणना में सक्रिय भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!