अंतरराज्यीय सीमा पर अपराध और नशा तस्करी रोकने के लिए रहें सतर्क

उत्तरकाशी। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने तथा अंतरराज्यीय सीमा पर आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को हनोल में उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई करने और सक्रिय व वांछित अपराधियों की जानकारी साझा करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त प्रयासों से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने पर जोर दिया। बैठक में डीएसपी जुब्बल प्रवण सिंह, एसएचओ जुब्बल, मोरी थानाध्यक्ष दीपक रावत, त्यूणी थानाध्यक्ष कुलदीप शाह सहित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!