18 से शुरू होगी गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं भागवत कथा

उत्तरकाशी। धार्मिक नगरी उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर 18 से 23 नवंबर तक पहली बार श्री पंचकुंडीय लक्ष्मी नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति और उत्तरकाशी की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
मुख्य आचार्य सुधाकर जोशी ने बताया कि यज्ञ के लिए पांच विशेष कुंड बनाए जा रहे हैं। इसमें 51 यजमानों द्वारा गाय के घी और हिमालयी जड़ी-बूटियों से आहुतियां दी जाएंगी। आयोजन के दौरान पांच कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। आचार्य सूर्यकांत बलूनी मुख्य वक्ता, प्रमोद जी यज्ञाचार्य और केदार मंदिर उत्तरकाशी के महंत वैष्णो आचार्य राघवेंद्र महाराज यज्ञ की अध्यक्षता करेंगे। समिति के पदाधिकारी जनपदभर में लोगों से संपर्क कर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इस दौरान नगर में प्रभात फेरी, मंदिरों में पूजा-अर्चना और प्रतिदिन गंगा आरती आयोजित की जाएगी। मणिकर्णिका घाट को सजाने के साथ नगर में भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!