डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय संगठन में इस महत्वपूर्ण पद पर नेतृत्व का अवसर मिला है। डॉ. रावत को नॉर्दर्न रीजन से यह जिम्मेदारी मिली है, जिसमें आठ राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और रेलवे संस्थानों का प्रतिनिधित्व शामिल है।
प्रदेश में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने में डॉ. रावत की सक्रिय भूमिका रही है। उनके प्रयासों से युवाओं में अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। स्काउट-गाइड आंदोलन में योगदान के लिए उन्हें सर्वाेच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. रावत ने निर्वाचन को गौरव और जिम्मेदारी का विषय बताते हुए इसे उत्तराखंड के स्काउट-गाइड परिवार और प्रदेशवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!