स्मैक तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 10.06 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभावाला क्षेत्र के शेखोंवाला और धर्मावाला क्षेत्र के तिमली में चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारूख (57), निवासी बड़ा रामपुर और मोहम्मद शाहरुख (27), निवासी रेडापुर छरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने फारूख के कब्जे से 6.10 ग्राम और शाहरुख से 3.96 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!