30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद
देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
महानिदेशक ने कहा कि रईस अहमद ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका अनुभव और योगदान विभाग के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने रईस अहमद के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, परिजन और सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
