विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और निर्वाचन संबंधी दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग डॉ. मीनल गुलाटी और जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
