सीडीओ ने तालाबों और फिश कियोस्क का किया निरीक्षण, कोल्ड स्टोर की मांग उठी


टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विकासखंड थौलधार के ग्राम केंचु, स्यांसू और धरवाल में मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला योजना के तहत निर्मित तालाबों और मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का जायजा लिया। कमान्द बाजार में वीरा देवी द्वारा निर्मित फिश कियोस्क का भी निरीक्षण किया।
केंचु गांव के क्लस्टर आधारित तालाबों में करीब 40 हजार कार्प मत्स्य बीज डाला गया है। वहीं, स्यांसू और धरवाल के मत्स्य पालकों ने ग्रीन वैली मत्स्य जीवी सहकारी समिति गठित कर पंगास और कार्प प्रजातियों का पालन शुरू किया है। उत्पादित मछलियां स्थानीय बाजार और कमान्द स्थित फिश कियोस्क के माध्यम से बेची जा रही हैं। सीडीओ ने मत्स्य विभाग को कियोस्क का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों ने पंगास मछली के भंडारण के लिए लघु कोल्ड स्टोर और एकीकृत कृषि गतिविधियों के संचालन में विभागीय सहयोग की मांग की। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान भगवान सिंह महर सहित विभागीय अधिकारी और मत्स्य पालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!