72 घंटे में बिजनौर से गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद

टिहरी। टिहरी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के 72 घंटे के भीतर महिला को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सकुशल बरामद कर लिया। महिला की इच्छानुसार उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को ग्राम नकुर्ची निवासी महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाना थत्यूड़ में दर्ज हुई थी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तलाश करते हुए 27 अक्टूबर को धामपुर, बिजनौर से महिला को बरामद किया। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह और महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहे।
