राष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने किया जागरूक

टिहरी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया। कीर्तिनगर स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, अर्नव द्वितीय और अपेक्षा तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, पॉक्सो अधिनियम और यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं घनसाली के सेंट मेरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी वीडियो कॉल से सतर्क रहने की सलाह देते हुए साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की।
