176 किराएदारों का सत्यापन, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख जुर्माना

देहरादून। एसएसपी के निर्देश पर वसंत विहार थाना पुलिस ने सोमवार को ऋषि विहार, हरबंसवाला और भट्टा कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 176 से अधिक किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।
सत्यापन नहीं कराने पर 17 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, पूछताछ के लिए थाने लाए गए छह संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान कर 2,000 रुपये का जुर्माना किया गया। पुलिस ने बताया कि जिलेभर में सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।
