अंजना त्रिपाठी को शंकराचार्य ने किया सम्मानित


देहरादून/वाराणसी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित योग शक्ति महोत्सव 2026 में श्री बीकेएस अयंगर योगश्री अवॉर्ड प्राप्त करने वाली योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को काशी लौटने पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और प्रसाद देकर सम्मानित किया। अंजना ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान भी प्राप्त किया। अंजना त्रिपाठी ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद उन्हें योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!