600 से अधिक लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान, 55 टन कूड़ा एकत्र


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर हरिद्वार में गंगा घाटों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के छठे दिन सुभाष घाट पर 600 से अधिक लोगों ने श्रमदान किया और करीब 55 टन सूखा व गीला कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया गया।
मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित अभियान में नगर निगम, जिला प्रशासन, श्रीगंगा सभा, शांतिकुंज, राष्ट्रीय सेवा योजना, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र कर वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था की गई। अधिकारियों और संतों ने लोगों से गंगा घाटों पर कूड़ा न फैलाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में भीकमपुर जीतपुर स्थित एसडी आदर्श इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की नई इकाई गठित की गई। विद्यार्थियों को गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!