भलडीगांव-दंदेली-सिरनी मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भलडीगांव-दंदेली-सिरनी मोटर मार्ग का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। 5.150 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 748.13 लाख रुपये खर्च होंगे। योजना में प्रथम एवं द्वितीय चरण के कार्यों के साथ पांच वर्षीय अनुरक्षण भी शामिल है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
