904 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय महिला को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महिला को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरिया पत्नी अर्जुन सिंह, निवासी सपेरा बस्ती, अजबपुर कलां, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 904 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक डालेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, विनोद बचकोटी, सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल ममता सैनी शामिल रहे।
