9 वर्ष 10 माह बाद घर लौटे इन्द्रमणि नौटियाल, परिवार में लौटी दीपावली की खुशियां
उत्तरकाशी। बहन दीपिका के पिता इन्द्रमणि नौटियाल जी 9 वर्ष 10 माह लंबे अंतराल के बाद सऊदी अरब से सकुशल अपने देश एवं परिवार के बीच लौटे। उनके घर वापसी का यह अवसर परिवार के लिए भावनाओं, खुशी और अपार उल्लास से भरा रहा।
डुंडा ब्लाक प्रमुख राजदीप प्रमुख ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से परिवार ने अपने प्रियजन के दूर रहने के कारण दीपावली का पर्व भी नहीं मनाया था। आज उनके सकुशल घर लौटने के साथ ही परिवार में वर्षों से प्रतीक्षित खुशियों ने दस्तक दी और यह अवसर परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा।
इस विशेष एवं भावनात्मक अवसर पर डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार द्वारा द ग्रैंड हेरिटेज इन, रानीपोखरी में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिवारजनों एवं उपस्थित लोगों ने इस सुखद पल को साझा करते हुए श्री इन्द्रमणि नौटियाल जी की घर वापसी पर हर्ष व्यक्त किया।
