456 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत दून पुलिस ने डोईवाला क्षेत्र में 456 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मंदिर रोड, हर्रावाला के पास कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोवित कम्बौज (30), निवासी बुल्लावाला और पवन कुमार मिश्रा (40), निवासी घिस्सरपड़ी, डोईवाला के रूप में हुई है। सोवित के कब्जे से 216 और पवन से 240 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल कलियर से खरीदकर स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी नशा तस्करी और अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है।
