16 पेटी अवैध शराब और बीयर के साथ युवक गिरफ्तार


टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 26 अक्टूबर को कैम्पटी क्षेत्र के ग्राम सैन्जी में 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सागर कुमार निवासी बरामपुर, लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की। पुलिस के अनुसार, बरामद इम्पीरियल ब्लू शराब की आठ पेटियों में 96 बोतलें और टर्बाेर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर की आठ पेटियां शामिल हैं। शराब और बीयर की अनुमानित कीमत 86,400 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!