15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘’सेवा संकल्प अभियान’’

देहरादून। 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। अभियान में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां होंगी। ‘भारत 2047’, ‘सेवा और सपना’, ‘नमो 25 गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ और ‘जन कल्याण संवाद’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान, युवाओं के लिए हैकाथॉन, इनोवेशन चौलेंज और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। ‘प्रोजेक्ट 25-25-25’ के तहत नागरिक प्रतिदिन 25 मिनट देश के नाम समर्पित करेंगे। स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण भी होगा। 2 अक्टूबर को स्वदेशी, खादी और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!