13 सितंबर को होगा पुस्तक का विमोचन

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर में 13 सितंबर को युवा कवि-लेखक सतपाल की पांचवीं पुस्तक ’’‘पूरा केदार दर्शन’’’ का विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों, महिला एवं युवक मंगल दलों तथा छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। लेखक सतपाल ने बताया कि पुस्तक में केदारघाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मंदिरों का विस्तृत वर्णन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को जानकारी मिल सकेगी।
