मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों को देखते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अयोध्या प्रवास से लौटे कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर भव्य और दिव्य बनेगा। इससे पूरे विश्व में सनातन धर्म का सम्मान बढ़ेगा और देशवासियों का मान सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का मंदिर बलिदानियों का सपना है, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। अयोध्या में वे श्रीराम मंदिर निर्माण, हनुमान गढ़ी दर्शन, सरयू आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान अविस्मरीण क्षण रहे।
16 अक्तूबर—2021 दिन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल अयोध्या प्रवास पहुंचे। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के कार्यों को नजदीक से देखकर इंजीनियरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण का स्वप्न हिन्दुस्तान के सौ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, जोकि बलिदानियों के कारण संभव हुआ है। उन्होंने मंदिर के नक्शे आदि को भी देखा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि धर्मनगरी अयोध्या में आराध्य प्रभु श्री रामलला जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर पूजन के दौरान प्रभु श्रीराम चंद्र जी से लोकमंगल एवं समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना की।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह श्रीराम मंदिर मॉडल का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।

इसके बाद वे हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंचे, जहां वरिष्ठ संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी सरयू आरती में शामिल हुए। जहां आरती में प्रार्थना की पूरे देश में सुख शांति हो और सनातन धर्मावंलियों का स्पप्न पूरा हो।
इसके बाद वे रामनगरी अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय जी से भेंट की, जहां राम मंदिर निर्माण कार्यों पर चर्चा की।
रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्यास व तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्हें अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह द्वारा श्री राम मंदिर मॉडल का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे आरती में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!