वन्यजीव सप्ताह पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

श्रीनगर (गढ़वाल)। वन एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. एल.एस. कंडारी ने विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. डी.एस. चौहान और प्रो. मुनीश कुमार ने भी जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर विचार रखे। विद्यार्थियों ने भारतीय वन्यजीव, प्रजातियों, आवास और संरक्षण नीतियों से जुड़े प्रश्नों में प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से भी संरक्षण का संदेश दिया गया। क्विज में दिव्या उनियाल प्रथम, उन्नति कुशवाहा द्वितीय और कुलदीप धौंडियाल तृतीय रहे। विजेताओं सहित उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
