त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी श्वेता चौबे ने दिए सख्त निर्देश


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आगामी नवरात्र, दशहरा और रामलीला के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने विवेचनाओं में वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन, डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित रखरखाव और निर्धारित समयसीमा में मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। ई-साक्ष्य में एसआईडी को एफआईआर से समय पर लिंक करने तथा गंभीर अपराधों में घटनास्थल से फिंगरप्रिंट संकलित करने के निर्देश भी दिए। त्योहारों के दौरान जुलूसों, झांकियों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी कर भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करने तथा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!