स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास में भारतीय मानकों की भूमिका पर दिया जोर


देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय ने बुधवार को होटल रीजेंटा, मोहबेवाला में विश्व मानक दिवस 2026 मनाया। इस वर्ष की थीम “सतत विकास लक्ष्य: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा” रही। कार्यक्रम में उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों, ज्वेलरी क्षेत्र और बीआईएस लाइसेंसधारकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर सचिव रुचि मोहन रयाल विशिष्ट अतिथि रहीं। उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अनुपम द्विवेदी सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा तकनीकों और गुणवत्ता मानकों की भूमिका पर प्रस्तुतियां दीं। एक्साइड, माइक्रोटेक, नोवाट्योर और मोचिको के विशेषज्ञों ने स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुणवत्ता संस्कृति और मानकों के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले संगठनों तथा लाइसेंसधारकों को सम्मानित किया गया। बीआईएस के निदेशक हेमंत आड़े ने प्रमाणन, हॉलमार्किंग सुधारों और उपभोक्ता सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!