सर्वजन सनातन पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव


लखनऊ। सर्वजन सनातन पार्टी (एसएसपी) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीबीआई के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी जनता को स्वतंत्र राजनीतिक विकल्प उपलब्ध कराएगी।
राव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का हिंदू मतों पर एकाधिकार नहीं है और सनातन में आस्था का अर्थ किसी दल की राजनीतिक दासता स्वीकार करना नहीं है। उन्होंने भाजपा पर छद्म हिंदुत्व और जातिगत विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी ने गोवंश संरक्षण, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रबंधन में धर्माचार्यों और साधु-संतों की भूमिका, आरक्षण नीतियों की समीक्षा, समान अवसर, निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय रोजगार को प्रमुख मुद्दा बताया। राव ने कहा कि पार्टी सनातन मूल्यों, संवैधानिक लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और जवाबदेह शासन के आधार पर देश के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!