सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, हटाकर यातायात किया सुचारु


चमोली। औली पर्यटन केंद्र के समीप मुख्य सड़क पर विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस ज्योर्तिमठ की टीम विपरीत मौसम के बीच मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कर्मियों ने वुडन कटर एवं आपदा राहत उपकरणों की मदद से पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद जेसीबी की सहायता से पेड़ के टुकड़ों को सड़क से हटाकर मार्ग साफ किया गया। पेड़ हटने के बाद यातायात सुचारु हो गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। राहत कार्य में एलएफएम प्रदीप त्रिवेदी, डीवीआर कुलदीप सिंह सहित फायर सर्विस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!