सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति


हरिद्वार। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने सीआर सभागार में जनपद के शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर वेतन, ईपीएफ, श्रम कार्ड, गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके पात्र आश्रितों को योग्यता एवं नियमानुसार नियुक्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित प्रकरणों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उपाध्यक्ष ने खुले नालों, सीवर और सेफ्टी टैंक में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सर्वे कर सूची तैयार करने तथा सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य रूप से देने और मलिन बस्तियों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सभी निकायों की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!