स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के लिए 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत, सभी जिलों को मिलेगा बजट


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने 2.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के भोजन, यात्रा और खेल सुविधाओं के लिए 1 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपये जनपदवार जारी किए गए हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लंबित व्यय बिलों के भुगतान के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। जनपदवार आवंटन में ऊधम सिंह नगर को 19.33 लाख, देहरादून को 16.88 लाख, नैनीताल को 13.26 लाख और पौड़ी को 12.74 लाख रुपये मिले हैं। चमोली को 10.65 लाख, अल्मोड़ा को 10.42 लाख, चंपावत को 9.28 लाख, पिथौरागढ़ को 8.32 लाख, बागेश्वर को 7.79 लाख, टिहरी को 7.63 लाख, उत्तरकाशी को 6.98 लाख, हरिद्वार को 7.08 लाख और रुद्रप्रयाग को 5.20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 30.60 लाख, खिलाड़ियों के भोजन के लिए 55 लाख और यात्रा व्यय के लिए 50 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। विभाग को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!