श्रीनगर में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र सेविका समिति की श्रीनगर इकाई ने समिति के 90वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन निकाला। प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्णा भट्ट के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 सेविका बहनों ने भाग लिया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शुरू हुआ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। कृष्णा भट्ट ने कहा कि समिति नौ दशकों से संस्कारवान, समर्थ और राष्ट्र के प्रति समर्पित नारी शक्ति के निर्माण में जुटी है।
