श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां तेज, महापौर ने लिया जायजा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। 23 नवंबर से शुरू होने वाले दस दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की तैयारियां तेज हो गई हैं। आवास विकास मैदान में टेंट लगाने के साथ झूले और चरखी स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को महापौर आरती भंडारी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और बाहर से पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को मेला स्थल पर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे सुव्यवस्थित एवं बेहतर स्वरूप में आयोजित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, कनिष्ठ अभियंता सूरज और पार्षदगण सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मेला एवं विकास प्रदर्शनी 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगी।

मेले के लिए महापौर ने लॉन्च किया क्यूआर कोड
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ते हुए नगर निगम ने विशेष क्यूआर कोड लॉन्च किया है। महापौर आरती भंडारी ने इसका शुभारंभ करते हुए बताया कि 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मेले में क्यूआर कोड स्कैन कर श्रद्धालु और पर्यटक कार्यक्रमों की सूची, तिथि, समय-सारणी और मेला स्थल की गूगल लोकेशन प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों को जरूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी और बाहर से आने वाले पर्यटकों को मेला स्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।